Subscribe Us

Trend viral kiss video, Britain के स्वास्थ्य मंत्री Matt Hancock का सहकर्मी से लिपलॉक का एक वीडियो हुआ वायरल |

 Indiantick News: ब्रिटेन के 42 वर्षीय स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक अपनी सहयोगी जीना कोलाडांगेलो को Kiss करते हुए कैमरे में कैद हो गए और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना लंदन में स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में उनके कार्यालय के बाहर की है. सीसीटीवी फुटेज में हैनकॉक अपने ऑफिस के बाहर जीना को किस करते दिख रहे हैं और ये तस्वीरें पिछले महीने की 6 तारीख की बताई जा रही है. इसका वीडियो वायर होने के बाद से ब्रिटेन में बवाल मचा हुआ है।


ब्रिटेन में इस वीडियो के वायरल होने के बाद भूचाल आया हुआ है.  इस बीच, हैनकॉक के साथ तस्वीर में दिख रहीं जीना कोलाडांगेलो कहीं चली गई हैं. अफेयर के खुलासे से ठीक पहले जीना कोलाडांगेलो को अपनी कार से कहीं जाते देखा गया है. हालांकि, अभी ये पता नहीं चल सका है कि वो कहां गईं हैं और कब तक वापस लौटेंगी।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक का ऑफिस सहयोगी के साथ अफेयर के खुलासे के बाद उनके इस्तीफे की मांग की जाने लगी है.हालांकि हैनकॉक ने एक बयान में लोगों से माफी भी मांगी है लेकिन उन्होंने ये माफी इसलिए मांगी है कि उन्होंने डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया. वहीं, उन्होंने इस्तीफा देने से भी इनकार कर दिया है।

- Matt Hancock की प्रेमिका Gina को लग गई थी Secret Affair के खुलासे की भनक, Car में सामान भरकर हुईं गायब ।

रिपोर्ट में बताया गया है कि जीना कोलाडांगेलो अपने दक्षिण पश्चिम लंदन स्थित घर से कहीं चली गई हैं. जीना के पति ओलिवर ट्रेस (Oliver Tress) ने कार में सामान रखने में उनकी मदद की, लेकिन साथ नहीं गए. बता दें कि की जीना ओलिवर बोनास में संचार निदेशक हैं, जो फैशन और लाइफस्टाइल स्टोर है. वह लॉबिंग फर्म लूथर पेंड्रागन में एक निदेशक और प्रमुख शेयरधारक भी हैं. मैट हैनकॉक ने पिछले साल उन्हें अनुबंध पर एक सलाहकार के रूप में गुप्त रूप से अपने विभाग में नियुक्त किया था ।



Post a Comment

0 Comments